फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब का जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर दोसड़का के समीप पुलिस ने अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर पुलिस ने दोसड़का के समीप रात के समय नाका लगाया था। इस दौरान हाईवे से गुजरने वाले सभी छोटे व बड़े वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। जीप एचपी18बी-0611 को पुलिस ने जांच के लिए रोका। पुलिस को जीप में भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद हुई। पुलिस ने गिनती की तो 65 पेटी अवैध शराब निकली। अंग्रेजी और देसी शराब बरामद की गई है। जीप में सवार व्यक्ति शराब संबंधी कोई परमिट अथवा कागजात पेश नहीं कर पाया। लिहाजा, पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार निवासी शिलाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उधर, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें