फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार महिला ने ट्रैफिक कर्मी को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा एनएच-07 पर बद्रीपुर चौक में ड्यूटी दे रहा ट्रैफिक पुलिस कर्मी रविवार को बाल-बाल बच गया। एक महिला ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी को स्कूटी से टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि हादसे में महिला व ट्रैफिक पुलिस कर्मी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि एक महिला स्कूटी लेकर बद्रीपुर चौक पर पहुंची। वह स्कूटी पर नियंत्रण खो बैठी। जैसे ही उसने स्कूटी को मोड़ा, तो वह सड़क पर ड्यूटी के लिए तैनात कर्मी से जा टकराई। हालांकि, महिला बहुत ज्यादा स्पीड में नहीं थी। टेलीफोन पर बात कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पीछे से सीधा टक्कर लगने पर दोनों ही गिर पड़े। थोड़ी देर हल्की बहस होने के बाद महिला ने माफी मांग ली। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने भी किसी तरह की कोई कार्रवाई न करते हुए महिला को आगे जाने दिया। इसकी रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें