फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण लेकर फरार हुआ आरोपी बिहार से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आभूषण लेकर फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार
2017 में संगड़ाह में खोली थी दुकान, फिर हुआ चंपत
अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह (सिरमौर)। लाखों के आभूषण लेकर चंपत हुए आरोपी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में श्री साईं शिरड़ी के नाम पर एक आभूषण की दुकान खोली थी। दुकान खोलने के दौरान आरोपी राजेश कुमार शाह ने लोगों से लाखों रुपये का सोना इकट्ठा किया। इसके बाद आरोपी ने दुकान बंद कर दी और सोना लेकर फरार हो गया। इस मामले में उपभोक्ताओं की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 2017 में मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, पुलिस ने पहले भी आरोपी को पकडंने की मुहिम चलाई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बार पुलिस ने आरोपी को दबोचने के लिए जाल बिछाया और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और आरोपी के घर दबिश दी। इस दौरान आरोपी राजेश कुमार शाह पुलिस के शिकंजे में आ गया। पुलिस आरोपी को लेकर सिरमौर पहुंच गई है। मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें