पुलिस ने पकड़ीं देसी शराब की 38 बोतलें
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा ने नाहन के अमरपुर मोहल्ला स्थित एक रिहायशी मकान से देसी शराब की 38 बोतलें बरामद की हैं। जानकारी के मुताबिक एसआईयू नाहन को सूचना मिली थी कि शहर के एक मकान में शराब का अवैध धंधा चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने अमरपुर में संजय के मकान की तलाशी ली और देसी शराब की 38 बोतलें बरामद कीं। आरोपी शराब रखने संबंधी कोई भी लाइसेंस या अन्य कागजात पेश नहीं कर पाया। इस पर आरोपी के खिलाफ सदर पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज हुआ है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर ने की है।