फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा से 20 लीटर कच्ची शराब, कालाअंब में पकड़ीं नौ बोतल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। शराब का अवैध कारोबार करने वाले तस्करों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। बीते दिनों पच्छाद के बागथन में पुलिस ने एक ट्रक से शराब की 259 पेटियों की बरामदगी की थी। ताजातरीन मामले में भी पुलिस ने पांवटा साहिब और कालाअंब में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई। पड़ोसी राज्य में उत्तराखंड में कच्ची शराब से हो रही मौतों के बाद सिरमौर पुलिस की नशा बेचने वालों पर कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बीती रात पांवटा साहिब के यमुना नदी के पास रामपुरघाट में अवैध कच्ची शराब की खेप पकड़ी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस रामपुरघाट क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति कच्ची शराब के अवैध कारोबार में जुटा है। इसके बाद एएसआई की अगुवाई में पुलिस ने व्यक्ति के घर पर दबिश दी तो व्यक्ति के घर से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान 30 वर्षीय जगतार सिंह निवासी ढारा, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने 20 लीटर शराब के साथ व्यक्ति को हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, कालाअंब पुलिस ने भी एक ढाबा मालिक से देसी शराब की नौ बोतल बरामद करने में सफलता हासिल की। जानकारी के अनुसार कालाअंब पुलिस ने गश्त के दौरान कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क पर रुचिरा फैक्ट्री के समीप एक ढाबे की तलाशी ली। छानबीन के दौरान ढाबा मालिक जसप्रीत निवासी अंबाला के कब्जे से पुलिस ने नौ बोतल देसी शराब पकड़ी। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें