फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर ने की विवाहिता से छेड़छाड़, तलाक दिलाने के भी आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुर पर छेड़छाड़ करने का आरोप
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब में एक विवाहिता से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता ने महिला पुलिस थाना में केस दर्ज करवाया है। पीड़िता ने अपने ही ससुर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस थाना को सौंपी शिकायत में बताया कि कपड़े धोने के बाद जब वह उन्हें सुखाने के लिए छत पर थी तो उसका ससुर सामने आ धमका। आरोप है कि ससुर ने उसे अपशब्द कहे और छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसे धमकी मिली कि वह अपने बेटे से उसे तलाक दिलवा देगा। महिला का यह भी आरोप है कि उसके ससुर ने पहले भी उसे तलाक के नाम पर डराया और धमकाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस थाना नाहन में उसके ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें