फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षित वन क्षेत्र की कोटबा बीट में काटे खैर के सात हरे पेड़

विज्ञापन
tree felling
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
वन मंडल नाहन के तहत आने वाले आरक्षित वन क्षेत्र कोटबा में वन काटुओं ने खैर के सात हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई। इससे 84,537 रुपये की वन संपदा को नुकसान पहुंचा। अवैध पेड़ कटान के मामले में वन परिक्षेत्राधिकारी अलबेल सिंह जस्टा ने सदर पुलिस थाना नाहन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वन बीट कोटबा में सी-4 प्रजाति के सात पेड़ों का अवैध कटान किया गया है। हालांकि, विभाग को अभी वन काटुओं के बारे में पता नहीं चल पाया है। लेकिन, काटे गए पेड़ों की लकड़ी को वन विभाग ने मौके पर बरामद कर लिया है। कोटड़ी बीट के वन रक्षक ने बनेर सिंह ने लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने वन अधिनियम और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें