फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित कार्य न देने पर भड़के होमगार्ड जवान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर होमगार्ड कल्याण संघ ने प्रदेश सरकार से होमगार्डों को 12 महीने कार्य देने की मांग की है। अपनी मांगों को लेकर होमगार्ड जवानों की एक बैठक त्रिलोकपुर में हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने की। इस दौरान सभी होमगार्ड जवानों ने उनके लिए स्थायी नीति नहीं बनने पर रोष प्रकट किया।
जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि सरकार अगली कैबिनेट बैठक में होमगार्ड जवानों को साल भर कार्य देने का फैसला ले। रमेश ने कहा कि सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है। नियमित कार्य नहीं दिया जा रहा है। साल में कुछ महीने ही काम दिया जा रहा है। कुछ महिला होमगार्ड तो ऐसी हैं जिन्हें 6 महीने बाद कार्य मिल रहा है। ऐसी स्थिति में वह अपने परिवार का खर्च उठाने में अक्षम साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

रमेश ने कहा कि जिला में होमगार्डों के 658 पद स्वीकृत हैं, जबकि 576 पद भरे गए हैं लेकिन दुख की बात है कि उनमें से भी मात्र 365 जवानों को कार्य दिया गया है। शेष घर में खाली बैठे हैं। रमेश ठाकुर ने कहा कि ऐसे हालातों में होमगार्ड जवान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
बैठक में सर्वसम्मति से भी यह प्रस्ताव पारित किया गया कि प्रशिक्षित होमगार्ड जवानों को अस्पतालों में फिर से कार्य दिया जाए। संघ ने इस बात पर रोष प्रकट किया कि अस्पतालों से प्रशिक्षित होमगार्डों को हटा कर अप्रशिक्षित लोगों को सिक्योरिटी पर तैनात किया गया है। बैठक में उन्हें नियमित कार्य न दिए जाने की सूरत में विस चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान शबनम, मनीषा, मीना, सुलोचना, गोपाल, प्रेमपाल, नेक सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, रघुवीर सिंह, देवदत्त अत्री, अवनीश शर्मा सहित भारी संख्या में होमगार्ड जवान उपस्थित रहे।
------नियमित कार्य न देने पर भड़के होमगार्ड जवान
कैबिनेट बैठक में निर्णय ले सरकार : रमेश ठाकुर
होमगार्ड संघ बोला भेदभाव कर रही सरकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें