राजगढ़ (सिरमौर)। पुलिस थाना राजगढ़ के तहत पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति से बीयर की पांच पेटी बरामद कीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक पझौता इलाके के चंदोल में पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने वाहन नंबर एचपी 35-1539 को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर पुलिस को वाहन में बीयर की पांच पेटी बरामद हुईं। इस पर आरोपी श्याम सिंह निवासी कूंच, ठियोग शराब के कागजात पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ राजगढ़ पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।