फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के कमरे से 40 हजार का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। शहर के अमरपुर मोहल्ला में बदमाशों ने कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों के कमरे में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर कमरे से 40 हजार रुपये का कीमती सामान उड़ा ले गए। छात्र ने इसकी शिकायत सदर पुलिस थाना नाहन में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार रात शातिरों ने छात्रों की मौजूदगी में ही कमरे से सामान पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस को सौंपी शिकायत में नैनीधार के कलोग निवासी पंकज ने बताया कि वह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में अध्ययनरत है। मौजूदा समय में अमरपुुर मोहल्ला नाहन में रह रहा है। उसके साथ उसकी बहन और ममेरा भाई भी रहता है। रोजाना की तरह वे देर रात तक पढ़ाई करते रहे। पढ़ाई के बाद उन्होंने दरवाजे को कुंडी लगाई और सो गए। सुबह उठते ही उन्होंने कमरे का दरवाजा खुला पाया। इस दौरान कमरे से एक लैपटॉप, एक चार्जर, तीन मोबाइल फोन और पर्स गायब पाए गए। चोरी हुए सामान की कीमत 40 हजार रुपये के करीब है। मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें