पांवटा साहिब (सिरमौर)। भूपपुर में पुलिस ने एक घर से अवैध शराब की 23 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भूपपुर में एक व्यक्ति अवैध शराब का काम करता है। पुलिस ने गुरदेव सिंह पुत्र फकीर सिंह के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने घर से 23 बोतलें अवैध शराब बरामद की हैं। उधर, डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।