फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की अवैध भट्ठियां की नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के कांटी मशवा के भदलात व ढाब के जंगलों में दबिश देकर पुलिस की टीम ने अवैध रूप से तैयार की जा रही कच्ची शराब को नष्ट किया है। वहीं, शराब की दो भट्ठियां भी नष्ट की हैं। पुलिस ने दोनों जंगलों से करीब 16 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने महिलाओं की सूचना पर यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि महिलाओं ने शराब बनाने वालों को चेतावनी भी दी थी, लेकिन वे नहीं माने। लिहाजा, महिलाओं ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद रविवार रात को पुलिस ने कार्रवाई की। एचएचओ अशोक चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें