फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीनगर के पास युवक से चूरापोस्त बरामद

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस की सुरक्षा शाखा ने एक व्यक्ति से डेढ़ किलोग्राम से ज्यादा चूरापोस्त बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा शाखा ने देवीनगर के समीप वाहनों की चेकिंग के लिए नाका लगाया था। इस दौरान सभी गाड़ियों को जांच के लिए रोका गया। इस बीच नाके पर पहुंची यूके16-5811 गाड़ी को तलाशी के लिए रुकवाया गया। इस वाहन में उत्तराखंड जिला देहरादून के तहसील विकासनगर ग्राम ढालीपुुर निवासी मोहसीन (26) पुत्र सहिद हसन सवार था। सुरक्षा शाखा पांवटा के मुख्य आरक्षी जगमोहन सिंह, एचएचसी दीप सिंह चौहान और आरक्षी नवीन की टीम ने वाहन की रोककर जब तलाशी ली तो पॉलिथीन की थैलियों में छिपाकर रखा गया करीब 1.745 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जल्द आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि चूरापोस्त को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पता लगाया जाएगा कि नशे की इस खेप को कहां से लाया गया था और कहां पहुंचाया जा रहा था। पांवटा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें