फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबड़ ट्यूब में रखी अवैध शराब के साथ दबोचा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस ने खारा मार्ग पर रात्रि गश्त के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ दबोचा है। पीठ पर एक पिट्ठू बैग लेकर चल रहे व्यक्ति की तलाशी ली गई तो बैग में रबड़ ट्यूब में रखी अवैध शराब की बीस बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा-39 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ पांवटा अशोक चौहान, मुख्य आरक्षी सुखदेव सिंह, सुरक्षा शाखा से मुख्य आरक्षी जगमोहन सिंह और नवीन कुमार रात्रि गश्त कर रहे थे। इस दौरान करीब 3.30 बजे खारा मार्ग की तरफ गश्त के दौरान खारा के दो लोग मिले। इनसे पुलिस टीम बात कर रही थी कि इसी बीच पीठ पर पिट्ठू लादे एक व्यक्ति पुलिस टीम की गश्त देख कर मुड़ने लगा। पीछा कर पूछताछ के दौरान इसने अपना नाम खारा निवासी ललित सिंह पुत्र प्रीतम चंद बताया। संदेह होने पर रात्रि गश्त करने वाली टीम ने उसकी तलाशी ली। पिट्ठू बैग चेकिंग करने पर ट्यूब के अंदर बीस बोतलें अवैध शराब की बरामद कर ली गईं। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि खारा निवासी आरोपी ललित सिंह पुत्र प्रीतम चंद के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा-39 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें