कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब पुलिस ने गोशाला से मवेेेशियों की चोरी करने के मामले में एक शातिर को गिरफ्तार किया है। यह शातिर पशु चोरी की पांच वारदातों में शामिल था। कालाअंब पुलिस को काफी समय से इस शातिर की तलाश थी। दरअसल, पिछले दिनों औद्योगिक नगरी कालाअंब के आसपास के इलाकों से मवेशियों के चोरी के कई मामले सामने आ रहे थे। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही धर दबोचा था और अब एक और आरोपी इरशाद उर्फ राणा को यमुनानगर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ईद मनाने घर आया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के यमुनानगर में स्थित घर पर दबिश देकर उसे दबोच लिया। मामले की पुष्टि एसपी रोहित मालपानी ने की है।