नाहन (सिरमौर)। पुलिस थाना शिलाई के तहत आने वाले एक गांव की नाबालिग लड़की लापता हो गई है। एक आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नाबालिग की तलाश की गई तो पता चला कि नाबालिग लड़की एक युवक के साथ भाग गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।