फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसाद बेचने को लेकर दो गुटों में झड़प, आठ लोग लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के साथ लगते धार्मिक स्थल त्रिलोकपुर में प्रसाद बेचने को लेकर रविवार को दो गुटों में झड़प हो गई। प्रसाद विक्रेताओं की इस झड़प में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस थाना में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत पत्र दिए हैं। पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को प्रसाद विक्रेताओं में चल रहे आपसी मतभेद ने झगड़े का रूप ले लिया। पुलिस के मुताबिक माता बालासुंदरी मंदिर के साथ बाजार में प्रसाद विक्रेताओं में ग्राहकों को लेकर आपसी मतभेद हो गया। जो बाद में मारपीट तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि प्रसाद विक्रेताओं की आपसी झड़प में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए हैं। इनमें से चार को नाहन मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया है। जबकि अन्यों का पुलिस मेडिकल करवा रही है। दोनों पक्षों ने डंडों से एक-दूसरे पर प्रहार किए। पुलिस के अनुसार रविवार को एक युवक मंदिर में दर्शन के लिए आया था। युवक ने एक दुकानदार लियाकत के पास चप्पल खोल दी और दूसरी तरफ जाकर प्रसाद ले ली। इस बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। जब चप्पल यहां खोली है तो प्रसाद वहां क्यों लिया गया। इस पर दोनों दुकानदारों में पहले कहासुनी हो गई और बाद में दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। पुलिस के अनुसार मारपीट की इस घटना में लियाकत अली, उसकी पत्नी सिंगरी बेगम, पुत्र गुलशन, गुलजार घायल हुए हैं। जबकि दूसरे पक्ष के राममूर्ति, दिनेश कुमार, भूपेंद्र सिंह को भी चोटें आई हैं। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें