पांवटा साहिब (सिरमौर)। रामपुर बंजारन निवासी तहीराज खान पुत्र आशिक अली ने डीएसपी पांवटा को शिकायत सौंपी है। शिकायत में कहा गया है कि 17 दिसंबर 2015 को एक सुरक्षा कर्मी के तौर पर एक कंपनी में आवेदन किया था। इसके बाद एक अधिकारी ने 10वीं का असली सर्टिफिकेट रख लिया। साथ ही अधिकारी ने इकाई में सुरक्षा कर्मी रखने का आश्वासन दिया। इसके लिए कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर लिए गए थे लेकिन नौकरी पर नहीं रखा। अब सरकारी नौकरी के लिए असली सर्टिफिकेट वापस मांगने पर नहीं दिया जा रहा है। सुरक्षा कंपनी का अधिकारी पहले यूनिफार्म व ढाई हजार राशि जमा करवाने के लिए कह रहा है। जबकि, कोई यूनिफार्म व नौकरी उसे नहीं दी गई थी। उधर, डीएसपी प्रमोद चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।