फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार से लैस वन काटुओं ने काट डाले साल के हरे पेड़

विज्ञापन
वनरक्षक ने गश्त के दौरान बरामद की टोपीदार बंदूक, दो लोग धरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
वन मंडल पांवटा साहिब की छछेती बीट में वन काटु सक्रिय हो गए हैं। हथियारों से लैस होकर हरे-भरे जंगलों में पहुंचकर वन संपदा को धराशायी किया जा रहा है। वन विभाग की टीम ने ऐसे ही वन काटुओं के इरादों पर पानी फेर दिया है। छापेमारी कर न केवल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, बल्कि एक बंदूक भी बरामद की है।

मामला 30 जनवरी की रात का है। छछेती बीट में कई वन काटू रात के अंधेरे का फायदा उठाकर साल के हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने के कार्य में लगे थे। वन रक्षक ने रात को गश्त के दौरान जंगल में छापेमारी की। इस दौरान वन काटू मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। लेकिन, दो लोगों को मौके पर दबोचा है। राजबन पुलिस चौकी ने मौके पर दबोचे एक चालक व एक मजदूर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही संदिग्ध लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छछेती वन बीट में तैनात वन रक्षक कमलेंद्र सिंह व फोरेस्ट वर्कर राजपाल ने गश्त के दौरान जंगल में कुछ लोगों को साल के पेड़ काटते पाया। हालांकि, वन रक्षक के मौके पर पहुंचने के बाद कुछ वन काटू पेड़ कटान का सामान लेकर मौके पर फरार हो गए। लेकिन पंकज व सुरेंद्र निवासी शडियार को दबोच लिया गया।

वन रक्षक ने साल के 6 पेड़ मौके पर काटे पाए। यही नहीं 17 नग मौके पर पिकअप में लोड किए बरामद हुए। टीम ने मौके पर पाया कि जिस स्थान पर पिकअप खड़ी की गई थी, उसी स्थान पर थोड़ा नीचे जंगल में एक टोपीदार बंदूक भी छिपाकर रखी गई थी, जिसे छोड़कर आरोपी फरार हो गया। पता चला है कि यह बंदूक पकडने के समय डराने के लिए इस्तेमाल की जानी थी। थोड़ा दूर जाने के बाद एक दूसरी पिकअप भी बरामद हुई। जिसे एस्कोटिंग के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था।

लेकिन, पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया। बहरहाल, वन रक्षक की शिकायत पर राजबन पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। वन रक्षक ने बरामद की गई लकड़ी की कीमत 34,697 रुपये के करीब आंकी है।
विज्ञापन


डीएफओ एसएस राणा ने बताया कि मौके पर दबोचे दो वन काटुओं को पुलिस के हवाले कर दिया है। उन्होंने बताया कि फरार संदिग्धों का भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वन रक्षक ने मौके से टोपीदार बंदूक भी बरामद की है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें