नौहराधार (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। शुक्रवार को पुलिस की एक टीम ने नौहराधार में सड़क के किनारे प्राकृतिक रूप से उगे भांग के पौधे नष्ट किए। करीब एक बीघा भूमि पर पुलिस ने एक हजार पौधों को तहस-नहस किया। चौकी प्रभारी चेतन चौहान ने बताया कि भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने इलाके के लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों के आसपास लगे भांग के पौधों को नष्ट करें।