फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा बातामंडी मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बातामंडी मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर एक मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हरियाणा-हिमाचल को जोड़ने वाले बहराल मार्ग पर बातामंडी के समीप सोमवार देर रात सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। एक घायल को हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर नाहर रेफर कर दिया गया है। जबकि, अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार देर रात को बातामंडी के समीप दो बाइकों की टक्कर हो गई। पांवटा साहिब के बातामंडी में बाइक पर सवार होकर प्रदीप (26) पुत्र प्रेमपाल गांव बहराल और मनप्रीत (24) पुत्र शुक्कड़ गांव मानपुर देवड़ा जा रहे थे। इस बीच मनीराम (44) पुत्र सत्य प्रकश निवासी बातामंडी की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर में मनीराम समेत तीनों घायल हो गए। घायलों को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. कमाल पाशा में कहा कि बाइक हादसे के तीन घायल उपचार को अस्पताल लाए ग। मनी राम को हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर नाहन रेफर कर दिया गया है। प्रदीप व मनप्रीत को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने युवकों का मेडिकल भी करवा लिया है। उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने कहा कि सड़क हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें