फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, चालक पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, चालक पीजीआई रेफर
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के तहत खैरी इलाके में सोमवार देर रात एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक बाइक चालक को टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुनील कुमार पुत्र राम अवतार, निवासी गांव बनियाल, जिला कन्नौज (उत्तर प्रदेश) देर रात अपनी बाइक से खैरी की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह खैरी बाजार के समीप पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में सुनील कुमार की टांग में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना कालाअंब पुलिस थाने में दी और पुलिस ने तुरंत घायल को नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां से सुनील को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। लिहाजा, पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस संदर्भ में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें