फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराल में नशीली दवा के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बाइक चालक से नशीली दवाइयां पकड़ी हैं। रात्रि गश्त के दौरान हुई पुलिस की इस कार्रवाई से नशा माफिया में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। यहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर बहराल के समीप पुलिस ने रात को नाका लगा रखा था। इस दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक को तलाशी लेने के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कैरी बैग से नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। छानबीन के दौरान गिनती करने पर इनकी संख्या सौ पाई गई। आरोपी बसारत अली निवासी घुतनपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। अदालत में पेश करने पर आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। आरोपी से पूछताछ कर नशीली दवाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उधर, थाना प्रभारी पांवटा संजय शर्मा ने पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी बसारत अली पुत्र यासीन अली निवासी ग्राम घुतनपुर पोस्ट ऑफिस बातामंडी तहसील और थाना पांवटा साहिब से बहराल के समीप बाइक चैकिंग के दौरान सौ नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें