फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा ब्रांड की अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा थाना पुलिस टीम ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह कामयाबी टोकियों स्थित एक ढाबे पर मिली। यहां से पुलिस ने हरियाणा ब्रांड की अवैध शराब सहित एक को धर दबोचा। जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी सेवा सिंह ने टीम के साथ टोकियों के एक ढाबे पर छापा मारा। इस दौरान ढाबे से देशी और अंग्रेजी शराब की 39 बोतलें बरामद कीं। इसमें हरियाणा की संतरा मार्का देसी शराब की 24 बोतलें, 9 बोतलें इम्पीरियल ब्लू सेल फॉर हरियाणा सहित नौ बोतलें देसी सेल फॉर हिमाचल बरामद की हैं। माजरा पुलिस ने ढाबा मालिक कपिल शर्मा को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, एसएचओ माजरा सेवा सिंह ने कहा कि आरोपी कपिल के खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें