फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर बात करने से रोका तो छात्रा ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि उसके भाई ने उसे मोबाइल पर ज्यादा बात करने से टोका था। घटना बुधवार की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। उसके भाई ने उसे बात करने से टोका और कंपार्टमेंट का पेपर होने का हवाला दिया। उसने समझाया कि ज्यादा बात करना सही नहीं है। इसके बाद नाबालिग छात्रा किसी कार्य से बाजार आई। वापस जाते समय अपने घर के पास ही एक पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। पंचायत प्रधान ने आत्महत्या की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन

उधर, शिलाई थाना के एसएचओ मेहर सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर समय रहते जानकारी मिल जाती तो पुलिस कार्रवाई करती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें