मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
रानीताल से चार दिन पहले उड़ाई थी बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। शहर के रानीताल से चार दिन पहले चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नाहन पुलिस ने आरोपियों को सैनवाला से दबोचा। साथ ही चोरी किया मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार नाहन के रानीताल के समीप से करीब चार दिन पहले शातिरों ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत के बाद ही पुलिस आरोपियों की छानबीन में जुटी थी। पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। नाहन के समीप दोसड़का में लगे सीसीटीवी फुटेज में दो शातिर एक मोटरसाइकिल को कालाअंब की ओर ले जाते दिखे। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने सैनवाला निवासी राहुल व शैंकी को गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने की है।