फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी को पांच साल बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने भगोड़े को पंजाब के पटियाला से दबोचा है। जानकारी के अनुसार भगोड़ा अपराधी सुरेंद्र सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी राजपुरा, पटियाला पशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा था। हालांकि पुलिस ने भगोड़े को दबोचने के लिए इससे पहले भी अभियान चलाए लेकिन, सफलता नहीं मिली। इस बार पुलिस की ओर से बिछाए जाल में भगोड़ा फंस गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नाहन में 16 सितंबर को पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपी अदालत से भगोड़ा घोषित किया गया। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि सिरमौर पुलिस के पीओ सेल ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें