अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद थाना क्षेत्र के नारग में एक व्यक्ति की संदिग्ध लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लाश धरयार मरयोग मार्ग पर नारग के साथ लगते लगाहां के जंगल में झाड़ियों में पड़ी थी। लोगों ने लाश मिलने की सूचना तत्काल पुलिस को दी।
एएसआई सोहन लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लाश को सड़क तक पहुंचाया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति स्थानीय नहीं है। इसे कुछ दिन पहले नारग व आसपास के क्षेत्र में देखा था।
बताया जा रहा है यह व्यक्ति भिखारी प्रवृति का था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी राजगढ़ ने मौके का निरीक्षण किया। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम आने के बाद ही इस बात का खुलासा हो पाएगा कि उक्त व्यक्ति की मृत्यु कैसे हुई। मामले की पुष्टि एएसआई सोहन लाल ने की है।
------नारग में अजनबी की लाश मिलने से सनसनी
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच