फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई पुलिस ने एक युवक से अवैध देसी शराब की 12 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रोनहाट पुलिस ने गश्त के दौरान युवक से शराब की खेप पकड़ी। रोनहाट बाजार से एक युवक पीठ पर प्लास्टिक का कट्टा उठाए खेप को ठिकाने लगाने जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार युवक को रोका और तलाशी ली। पुलिस ने प्लास्टिक के कट्टे में देसी शराब की एक पेटी बरामद की, जिसमें देसी शराब की 12 बोतलें थीं। पूछताछ के दौरान आरोपी बलवीर सिंह निवासी मानल शराब संबंधी कोई भी लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें