पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस थाना के तहत आने वाले एक गांव में 12 वर्ष के बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्चे के रोने पर परिजनों को पूरी बात का पता चला। आरोपी ने बच्चे से सुबह स्कूल जाते वक्त रास्ते में बैग छीन लिया और जंगल में ले जाकर कुकर्म किया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। डीएसपी प्रमोद चौहान ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर 12 वर्षीय बच्चे का मेडिकल करवा लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।