फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आईडी बनाकर वायरल कर दी निजी तस्वीरें

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के एक निजी शिक्षण संस्थान में लॉ की पढ़ाई कर रही छात्रा की निजी तस्वीरें फेसबुक पर वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि संस्थान के ही विद्यार्थी रहे एक युवक ने पहले युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और फिर उसकी निजी तस्वीरें अपलोड कर दी। यहां तक कि युवती की मां को भी व्हाट्स ऐप के जरिए अश्लील तस्वीरें भेज दीं। युवती की शिकायत पर कालाअंब पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

आरोप है कि डी फार्मा की पढ़ाई कर रहे छात्र अब्दुल रहमान निवासी पटना (बिहार) ने उसके (शिकायतकर्ता युवती) नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल कर दीं। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि अगस्त 2017 में युवक ने संस्थान छोड़ दिया था। उसके बाद से वह उसे और उसके परिवार वालों को धमकी दे रहा है। बार-बार उसकी तस्वीरें अपलोड करने की धमकी दे रहा है। दो फरवरी को भी उसने फिर उसे धमकी दी। यहां तक कि आरोपी ने व्हाट्स ऐप से युवती की मां को कुछ अश्लील तस्वीरें भी भेजी। कुछ अन्य विद्यार्थियों को भी उसकी तस्वीरें भेजी गईं। पुलिस ने आईटी एक्ट और आईपीसी की धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। युवक की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें