फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के दौरान नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। पच्छाद के शमलोह गांव की एक नाबालिग लड़की की सोलन अस्पताल में उपचार के दौरान संदिग्ध मौत हो गई। अभी तक नाबालिग की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को शमलोह निवासी राम स्वरूप की पुत्री प्रियंका शर्मा (17) को उसके परिजन बेहोशी की हालत में उपचार के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ लाए थे जहां से उसे जिला अस्पताल सोलन रेफर कर दिया गया। इसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि नाबालिग की जिला अस्पताल सोलन में मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि मृतक प्रियंका का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बिसरा एफएलसी रिपोर्ट के लिए भेजा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत केे कारणों का सही पता चल पाएगा।
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें