फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने 15 बकरियों का बनाया निवाला

विज्ञापन
leopard
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)।
उपमंडल मुख्यालय संगडाह के टिकरी गांव में वीरवार को तेंदुए ने 15 बकरियों को शिकार बनाया। टिकरी के रामस्वरूप ने बताया कि उसने बुधवार को बकरियों को जंगल में चराने के लिए छोड़ा था। जब वह शाम को जंगल से बकरियां लेने गया तो उसे कोई भी बकरी दिखाई नहीं दी। काफी ढूंढने के बाद उसे एक बकरी खून से लथपथ दिखाई दी। डर के कारण वह घर की ओर भागा।
विज्ञापन


इसके बाद गांव के लोगों को साथ लेकर बकरियों की तलाश में जुट गए। भारी मशक्कत के बाद उन्हें चार बकरियां और मिली। रामस्वरूप ने बताया कि वीरवार को भी पूरे दिनभर गांव के लोगों को साथ लेकर जंगल में तलाश जारी रही। तलाश के दौरान उन्हें दो ओर मरी हुई बकरियां मिलीं। आठ अन्य बकरियों का कोई पता नहीं चल सका। उन्हें अंदेशा है कि तेंदुए ने सभी 15 बकरियों को शिकार बना लिया है। बकरियों पर तेंदुए के हमले से गांव में दहशत का माहौल है। ब्राह्मण सभा टिकरी के अध्यक्ष कैलाश भारद्वाज, पंचायत उप प्रधान अनिल भारद्वाज ने वन विभाग और सरकार से मांग की है कि तेंदुए को पकड़ने के प्रबंध किए जाएं। प्रभावित व्यक्ति को मुआवजा प्रदान किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें