पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा की ओर से माजरा आ रही एक कार ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार माजरा के नया गांव निवासी पवन कुमार ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि बुधवार रात करीब 11 बजे पांवटा की ओर से आ रही एक कार ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक राजेश व अजय बुरी तरह से घायल हो गए। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ने बताया कि पांवटा थाना में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।