अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब(सिरमौर)।
देहरादून-पांवटा एनएच-7 मार्ग पर 24 मई को दो बाइकों की टक्कर में घायल हुए आईपीएच के कनिष्ठ अभियंता की मौत हो गई है। आईपीएच के कनिष्ठ अभियंता अनिल गर्ग दिल्ली के एक अस्पताल में उपचाराधीन थे। गौरतलब है कि इस हादसे में भूपपुर के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी।
24 मई 2018 को एनएच-7 मार्ग पर भूपपुर में दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई थी। इस हादसे में भूपपुर निवासी एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि, राजबन सर्कल में कार्यरत माजरा निवासी आइपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता अनिल गर्ग (57) हादसे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को परिजन दिल्ली में आगामी उपचार को ले गए थे। वीरवार को घायल अनिल गर्ग ने दम तोड़ दिया। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है।
अनिल गर्ग जिला हॉकी संघ के उपाध्यक्ष भी थे। उनके निधन पर हॉकी संघ ने गहरा शोक प्रकट किया है। हॉकी जिला इकाई के अध्यक्ष विजेश गोयल, संजीव गोयल, कुलदीप ठाकुर, कमलेंद्र बाम, देवानंद, पंकज शकलानी, गोविंद डंगवाल, राम गोपाल गुप्ता, मुस्ताक अहमद, संजीव गोयल समेत जिला इकाई ने जिला हॉकी संघ उपाध्यक्ष अनिल गर्ग के निधन पर बैठक कर दो मिनट का मौन रखा। हॉकी संघ ने उनके निधन पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की परमात्मा से प्रार्थना की गई। उधर, आइपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता एके धीमान समेत समस्त एसडीओ, जेई व कर्मचारियों ने शोक जताया है।