फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर निगलने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)। हरिपुरधार क्षेत्र की टिक्करी डसाकना पंचायत के डसाकना गांव के एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक ने मंगलवार रात को गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार डसाकना गांव के 40 वर्षीय यशपाल ने मंगलवार रात को गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद वह सो गया लेकिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे 108 एंबुलेंस में हरिपुरधार अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां पर चिकित्सक नहीं होने के कारण परिजन उसे सीएचसी संगड़ाह लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगड़ाह अस्पताल की चिकित्सक डॉ. आकांक्षा ने बताया कि यशपाल ने अस्पताल पहुंचने से करीब दो घंटे पहले जहर खाया था। उसकी हालत गंभीर थी। लिहाजा, प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया। परिजन उसे नाहन लेकर जा रहे थे, लेकिन कुछ ही दूरी पर उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। 108 के ईएमटी उसे पुन: संगड़ाह लेकर आए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसएचओ विरोचन नेगी ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें