कारोबारी से अवैध शराब बरामद
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब में सब्जी का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति के कब्जे से पुलिस ने अवैध रूप से रखी 24 शराब की बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने छापामारी के दौरान दुकान से देसी शराब की यह बोतलें बरामद कीं। इसके बाद दुकानदार रामलाल के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।