गेस्ट हाउस में जुआ खेलते पांच पकड़े
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई पुलिस ने एक गेस्ट हाउस में दबिश देकर पांच लोगों को जुआ खेलते हुए दबोच लिया। पुलिस ने पांचों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक टीम ने रात को कस्बे के एक गेस्ट हाउस में दबिश दी। वहां पर पांच लोग जुआ खेल रहे थे। इस दौरान दांव पर लगे 4400 रुपये भी बरामद किए गए। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
------------