फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से सुरक्षा कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के अंतर्गत लोहड़ों इलाके में ट्रक की चपेट में आने से सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक जोहड़ों में एक दवा निर्माता इकाई में बतौर सुरक्षा कर्मी कार्यरत था। रात को ट्रक बैक करते समय वह अचानक ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। कालाअंब पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जोहड़ों इलाके में स्थित एक दवा निर्माता इकाई में तैनात सुरक्षा कर्मी लक्ष्मीदत्त निवासी गांव खैराही जिला चंपावत (उत्तराखंड) देर रात कंपनी में आए ट्रक को बैक करवा रहा था। इस दौरान वह अचानक ट्रक की चपेट में आ गया। उसे तुरंत कालाअंब के निजी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। लेकिन, चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक लक्ष्मीदत्त कालाअंब में अकेला रहता था। उसका परिवार शिमला में रह रहा है। कालाअंब पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें