फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से ढूंढ निकाला है। पुलिस ने एक माह के प्रयासों के बाद आरोपी टोनी पाल को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एक माह पूर्व एक महिला ने नाहन पुलिस थाना में टोनी पाल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। महिला का आरोप था कि टोनी पाल ने लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुट गई थी। इसके लिए पुलिस को साइबर सेल की मदद भी लेनी पड़ी। अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी की मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उधर, एसपी रोहित मालपानी ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है। पूछताछ के बाद ही अन्य तथ्य सामने आ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें