फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे में खाना खाते भिड़े दो गुट, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। थाना कालाअंब के तहत ढाकांवाला (मोगीनंद) में रविवार देर रात दो गुटों में झड़प हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस में डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। तीनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद दोनों गुट आपस में भिड़ गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोगीनंद के ढाकांवाला में एक ढाबे पर कुछ लोग खाना खा रहे थे। इस दौरान दोनों गुटों में कहासुनी हो गई। जो देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गई। मारपीट में विवेक (28), जितेंद्र (27) और राजनारायण (38) घायल हो गए। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें