राजगढ़ (सिरमौर)। स्थानीय पुलिस ने गिरि पुल में एक नाके के दौरान एक युवक से 130 ग्राम चरस बरामद की। मंगलवार रात को पुलिस का एक दल एएसआई यशपाल के नेतृत्व में नाके पर था। इस दौरान एक युवक गिरि पुल के तरफ से पैदल आ रहा था। पुलिस को युवक पर शक हुआ। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 130 ग्राम चरस बरामद हुई। युवक की पहचान 19 वर्षीय नवीन झज्जर, रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई है। डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।