फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। पांवटा-कालाअंब एनएच पर सैनवाला व मोगीनंद गांव के बीच एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार दंपती को गहरी चोटें आई हैं। जानकारी अनुसार पटियाला निवासी जसपाल सिंह व उनकी पत्नी धर्म प्यारी कार में देहरादून से पटियाला जा रहे थे। कार को चालक विजेंद्र सिंह चला था। कार सुबह सवा सात बजे सैनवाला से लगभग एक किमी दूर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कालाअंब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार मिलने के बाद उनके परिजन उन्हें पटियाला ले गए। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी संजय कुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें