फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा तस्करी मामले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
police arrest
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गोंदपुर में गांजा की खेप पकड़ने के मामले में पुलिस जांच टीम ने दूसरे आरोप को भी गिरफ्तार कर लिया है। 11 जुलाई को सुरक्षा शाखा ने 11.801 किग्रा गांजा समेत आरोपी संतराम को गिरफ्तार किया था। जबकि, दूसरा आरोपी जावेद अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया था। जांच टीम ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। पांवटा सुरक्षा शाखा टीम ने 11 जुलाई को गोंदपुर अमरकोट में एलपी ट्रक नंबर एचपी-17सी 4365 से गांजा की खेप पकड़ी थी। इस मामले में नेपाल के मूल निवासी आरोपी संतराम (32) को गिरफ्तार किया था। ट्रक की केबिन की सीट पर पैकेट में पत्ते और छोटे डंठल पाए गए। पैकेट में 11.801 किग्रा गांजा बरामद हुआ था। संतराम ने खुद को ट्रक क्लीनर बताया। ट्रक का चालक जावेद अली पुत्र शमशेर अली निवासी अमरकोट मौके से भाग गया था। एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने बताया कि दूसरे आरोपी जावेद अली पुत्र शमशेर अली निवासी अमरकोट को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट से 26 जुलाई तक की पुलिस रिमांड मिली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें