खेड़ा मंदिर के दान पात्र पर हाथ साफ
नाहन (सिरमौर)। नाहन के बड़ा चौक स्थित शहर के प्रमुख खेड़ा मंदिर में एक चोर ने मंदिर की गुल्लक तोड़कर लोगों के दान पर हाथ साफ कर लिया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी को सोमवार रात को दो बजे अंजाम दिया गया। चोर ने दान पात्र से पैसे निकाल कर खाली पात्र को समीप की दुकान के पास फेंक दिया है। लोगों ने जब सुबह के समय खाली दान पात्र को देखा तो मंदिर में चोरी की भनक लगी। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसमें कथित चोर का चेहरा नजर आया। पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि चोर अपाहिज भिखारी बनकर क्षेत्र की रेकी कर रहा था। मामले की पुष्टि एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने की है।