फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा पंचायत में शव दफनाने को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा क्षेत्र में एक मृतक की आखिरी ख्वाहिश पर हंगामा हो गया। पत्नी के अनुसार उसके पति ने मरने से पहले उसके शव को खेत में सुपुर्द-ए-खाक करने की ख्वाहिश जाहिर की थी। ग्रामीणों को पता चला तो आपत्ति दर्ज की गई।

इस महिला के अड़ने पर हंगामा इस कदर बढ़ा कि विवाद पुलिस चौकी जा पहुंचा। घंटों माथापच्ची के बाद पुलिस के हस्तक्षेप से महिला शांत हो गई और शव को कब्रिस्तान में भी दफना दिया गया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पांवटा विस क्षेत्र के गिरिपार की राजपुरा पंचायत में शव दफनाने को लेकर विवाद हो गया। इस पर काफी देर तक हंगामा मचा जिसमें एक व्यक्ति की मौत के बाद शव दफनाने को लेकर ग्रामीण व परिजन आमने-सामने हो गए।

मृतक व्यक्ति की पत्नी ने ग्रामीणों से कहा कि पति जो कि खेती बाड़ी का कमा करते थे ने मरने से पहले आखिरी इच्छा जताई थी कि मरने के बाद शव को अपनी ही जमीन पर दफनाया जाए लेकिन आसपास के ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। ग्रामीणों का कहना था कि जहां पर कब्रिस्तान है वहीं पर शव को दफनाया जाना चाहिए। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को बुलाया गया।


उधर पंचायत प्रधान केतकी शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों और लोगों के समझाने के बाद शव को घर से करीब एक किलोमीटर दूर कब्रिस्तान में ही दफनाया गया। मृतक की जमीन में शव दफनाने के लिए जो गड्ढा खोदा गया था उसे भी भरवा दिया गया।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि राजपुरा पंचायत से इस तरह की शिकायत मिली थी। बाद में ग्रामीणों व दूसरे पक्ष में बैठक में आपसी समझौता हो गया था। मृतक को उसकी जमीन के बजाय कब्रिस्तान में दफनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें