फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्का जाम करने वालों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के अंतर्गत मेलियों के धार्मिक स्थल में आग लगाने की वारदात में धार्मिक पुस्तकों के साथ ही रजाइयां, गद्दे भी जलाए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में भादंसं की धारा 436 और 395 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, धार्मिक स्थल पर आग लगाने के बाद आक्रोशित होकर सड़क पर चक्का जाम करने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने भादंसं की धारा 143 और 341 के तहत मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार इस घटना के बाद एक समुदाय के लोग वहां पर एकत्रित हुए थे। इसके बाद सैकड़ों लोगों ने नेशनल हाईवे 07 पर ट्रैफिक जाम कर दिया। प्रशासन के समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी मार्ग से नहीं हटे। लिहाजा उनके खिलाफ उपरोक्त मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में लगभग एक दर्जन लोगों का नामजद भी किया गया है।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें