पांवटा साहिब(सिरमौर)। आबकारी एवं कराधान विभाग निरीक्षक दीपक सत्ती की टीम ने शनिवार को पांवटा में विभिन्न स्थलों पर नाके लगाए। इस दौरान करीब 122 वाहनों का निरीक्षण किया गया। 22 वाहन संचालकों से करीब 1.10 लाख जुर्माना राशि वसूली गई।
आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को रामपुरघाट, जामनीवाली से धौलाकुआं तक वाहनों के दस्तावेज खंगाले। इस दौरान स्क्रैब, रेत बजरी व करियाना का सामान ले जा रहे वाहनों के दस्तावेज जांचे गए।
उधर, आबकारी एवं कराधान विभाग कार्य निरीक्षक दीपक सत्ती ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि 22 वाहन संचालकों के पास नियमानुसार पूरे दस्तावेज नहीं मिले। इन वाहन संचालकों को जुर्माना किया गया है।
......