फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्पलाइन सिरमौर ने बांधे कर्मचारियों को दोस्ती बैंड

विज्ञापन
राजगढ़ में एसडीएम को दोस्ती बैंड बांधते चाइल्ड लाइन के सदस्य। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। चाइल्ड हेल्पलाइन सिरमौर की टीम इन दिनों लोगों को बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए जागरूक कर रही है। टीम के सदस्य लोगों और सरकारी कर्मचारियों को दोस्ती बैंड बांध कर बच्चों की मदद का संकल्प ले रही हैं। बच्चें को मुसीबत में फंसा दिखाई देने पर 1098 पर फोन कर जानकारी देने की भी अपील कर रही हैं। टीम के सदस्य निशा चौहान और सुंदर सिंह ने बताया कि जिले में 14 से 21 नवंबर तक चाइल्ड हेल्पलाइन का अभियान चला हुआ है। इस अभियान के तहत टीम ने बुधवार को राजगढ़ में एसडीएम राजगढ़ के साथ पुलिस कर्मियों को दोस्ती बैंड बांधा। साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जिसमें सरकारी कर्मचारियों के साथ आमजन ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें