फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी शराब की 12 बोतलें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहराधार (सिरमौर)। पुलिस चौकी हरिपुरधार की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान काला मोड़ हरिपुरधार में एक व्यक्ति से 12 बोतलें देसी शराब बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति हरिपुरधार की ओर आ रहा था। मोड़ के समीप पुलिस जवानों को देखकर वह अचानक वापस मुड़ गया। उसने अपने कंधें पर सफेद रंग का एक बैग उठा रखा था। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम वीर सिंह नवासी डारनू बताया। उक्त व्यक्ति की ओर से उठाए कैरी बैग को चेक किया तो बैग के अंदर देसी शराब की 12 बोतलें बरामद हुईं। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें